नई दिल्ली. भारत में समलैंगिक रिश्तों को सोसाइटी ने आज भी नहीं अपनाया है। सोसायटी की इसी बेरुखी के चलते लंबे वक्त तक संकोचवश ऐसे रिश्ते जाहिर नहीं होते थे। बहरहाल अब ऐसा नहीं है। 90 के दशक में जब गूगल, स्मार्टफोन और वॉट्सऐप नहीं थे, उस दौरान एक-दूसरे को प्यार करने वाली दो लड़कियों के रिश्ते कैसे रहे होंगे और उनके बीच किस तरह कम्युनिकेशन होता होगा, यह एक सवाल है। इसी को लेकर बनी एक वेब सीरिज का पहला एपिसोड इन दिनों चर्चाओं में है। कुल 12 एपिसोड, पहला एपिसोड हुआ रिलीज...
- यूट्यूब पर भारत की पहली लेस्बियन वेब सीरीज का नाम है 'द अदर लव स्टोरी'। यह वेब सीरीज के जरिए दिखाई जा रही है। इसके कुल 12 एपिसोड होंगे।
- कहानी 90 के दशक में बेंगलुरु में रहने वाली दो लड़कियों की है, जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। ये दो लड़कियां हैं- आद्या और अचल।
- इसमें उस दौरान लेस्बियन की लाइफ और उनके कम्युनिकेशन को दिखाया गया है। वेब सीरीज का पहला एपिसोड ऑनलाइन रिलीज हो गया है।
- इसका नाम 'द मीटिंग' रखा गया है। 10 मिनट के इस एपिसोड को अभी तक 21 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
दोस्त की लव स्टोरी से आया है आइडिया
- इस वेब सीरीज को एक इंडिपेंडेंट डायरेक्टर रूपा राव ने बनाया है। उनके मुताबिक भारत में इस तरह की कहानी को पर्दे पर दिखाना आसान काम नहीं था। ऐसे में इस सीरीज को बनाने वालों ने यूट्यूब का सहारा लिया गया।
- रूपा के मुताबिक जब वह एक आईटी कंपनी में काम कर रही थी तब से उनके पास इस वेब सीरीज का आइडिया था। दरअसल रूपा की एक करीबी दोस्त अपनी गर्लफ्रेंड के साथ 14 साल से रिलेशनशिप में थी।
- उन्हीं से ही मुझे आइडिया आया कि किसी को इस सब्जेक्ट पर फिल्म बनानी चाहिए। जब किसी ने ऐसा नहीं किया तो मैंने इस काम के अपने हाथ में लिया।
- हालांकि हमारे पास लिमिटेड बजट था, जिससे फीचर फिल्म नहीं बनाई जा सकती थी। ऐसे में हमने वेब सीरीज को चुना। इससे ज्यादा से ज्यादा यंगस्टर तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं।
प्रोड्यूजर्स ने किया मना, लिया क्राउड फंडिंग का सहारा
- रूपा बताती हैं कि कोई इन्वेस्टर्स इस तरह के सब्जेक्ट को छूना भी नहीं चाहते थे। फिल्म का आइडिया लेकर 8 प्रोड्यूजर्स के पास गई। लेकिन सबने मना कर दिया।
- ज्यादातर निर्माताओं को डर था कि ये वेब सीरीज जल्द ही बैन हो सकती है। कई ने मुझसे सवाल पूछे कि फिल्म में कितने सेक्स सीन है।
- ऐसे में काफी मुश्किलों से गुजरने के बाद आखिर क्राउडफंडिग का सहारा लेना पड़ रहा है।" इसके लिए ऑनलाइन कैंपेन भी चलाया गया।
- रूपा के मुताबिक उन्हें लोगों का काफी सपोर्ट मिला। इतना ही नहीं उन्हें इस वेब सीरीज का निर्माता भी मिल गया है।

EmoticonEmoticon