रायपुर।राजधानी के खम्हारडीह सतनाम चौक में एक महिला ने पति की लाश कमरे में दफना दी और एक साल तक उसके बाजू वाले कमरे में सोती रही। पुलिस काे भनक लगने पर गुरुवार को कमरे की खुदाई करवायी गई। उसमें से कंकाल निकाला गया।पत्नी बोली-अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए घर में ही दफना दिया...
- पत्नी का कहना है कि उसके पति की मौत बीमारी से हुई थी।
- उसके पास अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए उसने घर पर ही दफना दिया।
- उसने यह बात न तो अपने बेटे को बताई और न ही पड़ोस में किसी को भनक लगने दी।
- सबकुछ उसने मोहल्ले के एक युवक की मदद से किया।
मोहल्ले में मचा हड़कंप
- गुरुवार की दोपहर एक मकान में एक व्यक्ति के दफनाए जाने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया।
- पुलिस ने खुदाई कर नरकंकाल निकाला और उसे पीएम के लिए भेज दिया।
- पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि एक कमरे में डेढ़ फीट गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया गया था।
- पुलिस पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है, जांच में स्पष्ट होगा कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई।
गंध आने पर लोबान और अगरबत्ती जला देती थी
- पुलिस ने महिला समेत उसके परिचित रामा यादव से भी पूछताछ की। दोनों के बयान में बीमारी के बाद ही मौत की बात कही जा रही है।
- जांच अधिकारियों के अनुसार महिला ने बताया कि डेढ़ फीट में लाश दफनाए होने के कारण कुछ दिन बाद ही गंध आने लगी।
- गंध से बचने के लिए वह लोहान और अगरबत्ती नियमित रूप से जलाकर रखती थी। कुछ दिनों तक ऐसा ही किया, जिससे किसी को शक नहीं हुआ।
- जिस कमरे में महिला ने लाश दफनाया था, उसका उपयोग नहीं होता था।
- पुलिस हत्या के बाद लाश दफनाए जाने की आशंका को लेकर अभी कुछ नहीं बोल रही है।
परिवार के साथ रहता था राजविंदर
- पंडरी टीआई नासिर बराठी ने बताया कि खम्हारडीह के सतनाम चौक में राजविंदर सिंह अपनी पत्नी मनप्रीत कौर और तीन बच्चों के साथ रहता था।
- राजविंदर करीब साल भर से गायब था लेकिन उसके पीछे उसकी पत्नी ही थी, यह किसी को पता नहीं था।
- महिला ने कबूल किया है कि उसने एक परिचित रामा यादव के साथ मिलकर पति को दफनाया।
- महिला का बड़ा बेटा गाड़ी चलाता है। मझला बेटा और दो साल की बेटी के साथ वह घर पर रहती है।
- पुलिस ने नरकंकाल को निकालकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मोहल्ले वाले ने बताया गायब, बीमार था
-पुलिस द्वारा कमरे से नरकंकाल निकालने की खबर लगते हैं आसपास के मोहल्ले वालों की भीड़ लग गई।
- कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा था कि महिला ने अपने पति को कमरे में दफनाकर घऱ में रह रही थी।
- पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि राजविंदर सिंह गाड़ी चलाता था।
- वह एक साल से गायब था। वह एक साल पहले तक बहुत बीमार था, अक्सर घर पर ही रहता था।
- महिला के भाई ने बताया कि उन्हें भी सिर्फ यही जानकारी थी कि राजविंदर की मौत हो गई है।
- उसका अंतिम संस्कार कहां किया, कैसे किया, इसके बारे में मनप्रीत ने भाई को भी कुछ नहीं बताया था।

EmoticonEmoticon