चलती ट्रेन में GF पुराने BF का चबा गई कान, नए BF ने ऐसे दिया साथ


पटना.मुगलसराय से पटना आ रही ट्रेन में आरा से पहले एक लड़की ने अपने पुराने प्रेमी की हत्या करने की कोशिश की। दिल्ली से आ रहे प्रेमी से मिलने के लिए वह मुगलसराय में ट्रेन में सवार हुई। वह अपने वर्तमान प्रेमी को भी साथ लाई थी। ट्रेन जैसे ही आगे बढ़ी प्रेमिका अपने पुराने प्रेमी की हत्या की साजिश को अंजाम देने की कोशिश करने लगी। हत्या के लिए बार-बार प्रेमी को ट्रेन के गेट पर ले जा रही थी लड़की...
रूपेश (बदला हुआ नाम) ने कहा कि प्रियंका (बदला हुआ नाम) बार-बार बहाने से उसे गेट पर ले जा रही थी, लेकिन अन्य यात्रियों के होने से वह अपने प्लान में कामयाब नहीं हो पा रही थी। ऐसा 4-5 बार हुआ। अंत में जब वह मुझे गेट पर ले गई तो वहां कोई नहीं था। मौका देखते ही प्रियंका के साथी ने मुझ पर चाकू से हमला कर दिया और गेट से धक्का देकर गिराना चाहा।
लड़की ने दांत से काटकर अलग कर दिया प्रेमी का कान
रुपेश ने कहा कि मैं किसी तरह गेट पकड़ने में कामयाब हो गया तभी प्रियंका ने दांत से मेरा कान काट लिया। वह चाहती थी कि दर्द के मारे मैं अपनी पकड़ ढीली कर दूं और ट्रेन से गिर जाऊं। प्रियंका ने इतना जोर से काटा था कि कान कटकर अलग हो गया और एक हिस्सा उसने मुंह में रह गया। प्रियंका ने मेरे सामने कान का टुकड़ा थूक दिया।
नए प्रेमी ने पुराने प्रेमी को मारा चाकू
इस दौरान प्रियंका का नया प्रेमी लगातार मुझ पर चाकू से वार कर रहा था। उसने सीने और पीठ पर कई बार चाकू घोंपा। जान बचाने के लिए मैं जोर-जोर से चिल्लाने लगा। मेरी आवाज सुन ट्रेन में सवार लोग गेट पर पहुंचे और मेरी जान बच गई। लोगों ने लड़की और उसके साथी को भी पकड़कर जीआरपी के हवाले कर दिया।
एयरफोर्स में है लड़की का नया प्रेमी
लड़की का वर्तमान प्रेमी एयरफोर्स में है। उसने कहा कि लड़की उसकी दोस्त है। लड़का उसे फोन कर ब्लैकमेल करता था। वह फोटो और वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देता था। लड़के ने ही उसकी दोस्त को फोन कर ट्रेन में आने को कहा था। उसने कहा था कि एक बार मिल लो मैं सारे मामले ठीक कर दूंगा। शुक्रवार को यह घटना विक्रम शिला एक्सप्रेस में घटी। घायल युवक मुंगेर का रहने वाला है और लड़की देवघर की है।


EmoticonEmoticon

.......