नई दिल्ली: शराब कारोबारी विजय माल्या ने भारत लौटने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने दिल्ली की एक अदालत में यह इच्छा जताई। गौरतलब है कि माल्या पर बैंकों का करोड़ों का कर्ज है और उन्हे भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।
माल्या ने शुक्रवार को पटियाला हाउस की ट्रायल कोर्ट में यह कहा है कि वे अब भारत लौटने की इच्छा रखते है। हालांकि यह बात अलग है कि माल्या का पासपोर्ट अभी रद्द है। इसलिये उनके भारत लौटने की संभावना से फिलहाल इनकार नहीं किया जा सकता।

EmoticonEmoticon