गोरखधंधों के लिए लड़के से बना 'लड़की', चौंकाने वाली है इस खूबसूरत फोटो की सच्चाई


पटना. बिहार के पटना मेंअविनाश कुमार नाम का एक युवक इलीगल काम के लिए पुरुष से महिला बन गया। पुलिस को किसी ने उसकी फोटो दी और बताया कि गलत कामों के लिए ये महिला बनकर अपना रैकेट चलाता है। जानकारी के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की और अविनाश को अरेस्ट कर लिया। जानिए अविनाश क्यों बना था लड़की...
- अविनाश नाम का ये शख्स महिला बनकर शराब की सप्लाई किया करता था।
- वह माेनिका बनकर शहर में कई तरह का रैकेट चलाता था।
- फर्जी आईडी, आधार कार्ड और सर्टिफिकेट भी बनाता था।
- सुल्तानगंज पुलिस ने शुक्रवार को महेंद्रू के रानीघाट स्थित उसके ऑफिस में छापेमारी कर उसे अरेस्ट किया।
ऑफिस से मिले ये सामान
- अविनाश के ऑफिस से पांच बोतल शराब, 10 हजार नकद, एक कंप्यूटर, एक कलर प्रिंटर, कई अधिकारियों की मुहर अादि बरामद हुए।
- कंप्यूटर में पासवर्ड डाला हुआ था। पुलिस इसे खंगालने में जुटी है। पुलिस ने दफ्तर को सील कर दिया है।
- पुलिस को अविनाश के मोबाइल और दफ्तर से कुछ फोटो मिले हैं, जिसमें अविनाश साड़ी, सलवार-सूट आदि पहने हुए सजी-धजी महिला दिख रहा है।
जानिए क्या बताया अविनाश ने

- रानीघाट लेन में रहने वाले अविनाश ने पूछताछ में बताया कि ओरिजनल वोटर आईकार्ड, आधार कार्ड और सर्टिफिकेट की स्कैनिंग कर दूसरा नाम व पता डाल दिया जाता था।
- परिचय पत्र और आधार कार्ड बनाने के लिए वह 200 से 500 रुपए लेता था। जल्दी जरूरत होती, तो रकम एक हजार तक लेता था।

सर्टिफिकेट का चार्ज था दो से पांच हजार

- वह मैट्रिक, इंटर, बीए, डिप्लोमा, बीएड के अलावा जेई, आईटीआई आदि का भी फर्जी प्रमाणपत्र बनाता था।
इसका चार्ज दो से पांच हजार तक था। विदेश में नौकरी के लिए जाने वाले युवक उसके ग्राहक थे।
राजधानी से लेकर गांव के लोग उसके पास सर्टिफिकेट बनाने आता था।
ऐसे किया अरेस्ट
- एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि एक शख्स ने उसके बारे में सूचना दी थी कि और उसका फोटो भी दिया था।
- उसने कहा था कि यह पुरुष है, लेकिन महिला का वेश बदलकर गलत काम करता है। कई तरह का रैकेट चलाता है।
- एसएसपी ने बताया कि सुल्तानगंज थानेदार डीसी श्रीवास्तव को उसके बारे में पता लगाने को कहा गया।
- सादी वर्दी में पुलिस वहां गई और उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। मनु महाराज ने बताया कि अविनाश उर्फ गोल्डी के बारे में अन्य सुराग लगाया जा रहा है।


EmoticonEmoticon

.......