मुंबई. ठाणे के शिल-डायघर में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेग्नेंट महिला और उसके पति को कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को ऑनर किलिंग का शक है, क्योंकि दोनों ने दूसरे धर्म में शादी की थी। बताया जा रहा है कि महिला को इतनी बेरहमी से चाकू मारे गए हैं कि उसके अजन्मे बच्चे के पैर पेट से बाहर आ गए। शादी के बाद बदला था नाम...
- दोनों डेढ़ साल पहले ठाणे के पडले गांव में रहने आए थे।
- विजय एक कंपनी में नौकरी करता था जबकि प्रिया घर पर ही रहती थी।
- शादी से पहले प्रिया का नाम सूफिया मंसूरी था।
- विजय से प्रेम विवाह के बाद उसने अपना नाम बदल लिया था।

EmoticonEmoticon