मोगा (पंजाब).विदेश जाने के लिए जरूरी एक टेस्ट में फेल होने से एक मां इस कदर डिप्रेशन में आई कि उसने अपनी तीन महीने की बेटी को मार डाला। महिला को टेस्ट पास कर पति के पास ऑस्ट्रेलिया जाना था। वह नाकाम हो गई तो उसने बच्ची की दूध की बोतल में पेस्टिसाइड मिलाकर उसे पिला दिया। बाद में खुद भी जहर पीकर जान दे दी।
- यह मामला मोगा के मंसूरवाला कलां का है। जसप्रीत कौर की दो साल पहले ही बलविन्द्र सिंह से शादी हुई थी।
- बलविन्द्र ऑस्ट्रेलिया में काम करता है। जसप्रीत भी वहीं जाकर पति के साथ रहना चाहती थी।
- ऑस्ट्रेलिया में एंट्री के लिए उसे इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम (आईलेट्स) एग्जाम क्लियर करना जरूरी था।
- पुलिस के मुताबिक, जसप्रीत तैयारी पूरी नहीं कर पाई और टेस्ट देने के बाद उसमें फेल हो गई। इसके बाद से वह डिप्रेशन में आ गई।
पुलिस ने क्या बताया
- थाना निहाल सिंह वाला के एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि बलविन्द्र सिंह के बयान के मुताबिक, उसकी तीन महीने की बेटी को पत्नी जसप्रीत कौर ने दूध की बोतल में जहर देने के बाद खुद भी जहर निगल लिया।
- जिस समय उसने यह कदम उठाया उस समय पति बलविन्द्र और सास किसी रिश्तेदार के घर गए हुए थे।
- जसप्रीत ने तो वारदात के दिन ही दम तोड़ दिया, लेकिन बेटी ने एक दिन बाद हॉस्पिटल में इलाज को दौरान आखिरी सांस ली।
- पुलिस ने पति के बयान के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए।

EmoticonEmoticon