यमुनानगर। यमुनानगर की कृष्णा कॉलोनी में उस समय हंगामा हो गया जब लव मैरिज के बाद एक महिला का पति छोड़कर भाग गया तो वह ससुराल पहुंची। ससुरालवालों ने दरवाजा बंद कर दिया तो वह गेट फांदकर अंदर घुस गई। इस दौरान महिला की ससुराल वालों से हाथापाई भी हुई। जानिए क्या है पूरा मामला...
- उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी शिखा ने पुलिस को बताया कि वह पहली शादी के बाद तलाक लेकर यमुनानगर के खालसा कॉलेज के पास रहने लगी।
- वह कृष्णा कालोनी निवासी कर्ण को अपने कॉलेज टाइम से ही जानती थी, इसलिए कर्ण उससे मिलने लगा।
- जुलाई में कर्ण ने उससे शादी कर ली। कर्ण ने उससे बताया कि उसके माता-पिता तलाकशुदा को अपनी बहू स्वीकार नहीं करेंगे, इसलिए वह कुछ दिन वहीं रहे। समय आने पर उनसे बात करेगा और उसे अपने साथ ले जाएगा।
- शिखा का कहना है कि कुछ दिन उसके साथ रहने के बाद कर्ण उसे छोड़कर भाग गया। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई।
- इसके बाद शिखा जबरदस्ती अपने पति के पास रहने के लिए कृष्णा कालोनी में आ गई। इस बीच उसका पति घर से गायब हो गया।
- ससुराल वालों ने भी उसका सामान घर से बाहर फेंक दिया।
जबरदस्ती दरवाजा फांदकर घुसी अंदर
- शिखा का सामान बाहर फेंक देने के बाद उसने कई बार घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन उसके ससुराल वालों ने उसे अंदर नहीं आने दिया और न ही दरवाजा खोला।
- मजबूरी में उसने गेट फांदकर अंदर जाना पड़ा।
- शिखा ने अपने सुसराल वालों पर बुरी तरह से पीटने के आरोप भी लगाए हैं।
लड़के के पिता ने दी महिला के खिलाफ शिकायत
- इसके बाद कर्ण के पिता विनय शर्मा ने शिखा के खिलाफ जबरदस्ती घर में घुसने और मारपीट करने की शिकायत दी है।
- महिला ने पुलिस के सामने अपनी शादी के फोटो व अन्य दस्तावेज भी दिए, जिसके बाद पुलिस ने महिला का सामान घर के अंदर रखवाया।

EmoticonEmoticon