इस पाकिस्तानी ने फ्रॉड कर ऐंठे 982 करोड़ रु., जी रहा था ऐसी लग्जरी LIFE


ग्लासगो.ब्रिटेन में सबसे बड़े साइबर स्कैम का मामला सामने आया है। ब्रिटिश-पाकिस्तानी फिजान हामिद चौधरी ने यहां लॉयड्स और आरबीएस बिजनेस बैंकिंग कस्टमर्स से फ्रॉड कर 113 मिलियन पाउंड (982 करोड़ रुपए) तक कमाए। ये रकम वो आलीशान बंगले और महंगी कारों समेत अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल पर खर्च करता था। उसकी गैंग में बैंक के कई भ्रष्ट अफसर भी शामिल थे। हामिद को कोर्ट ने 11 साल जेल की सजा सुनाई है। बैंक अफसरों के साथ मिलकर 750 लोगों से किया फ्रॉड...

- पुलिस के मुताबिक, हामिद ने अपनी गैंग के साथ मिलकर 2013 से 2015 के बीच लॉयड और आरबीएस बैंकों के कस्टमर्स के फ्रॉड किए।
- ग्लासगो का रहने वाला 25 साल का हामिद जब बैंक कस्टमर्स को कॉल करता था तो खुद को बैंक के फ्रॉड डिपार्टमेंट का मेंबर बताता था।
- वो कस्टमर्स से अकाउंट के एक्सेस के लिए जरूरी जानकारी लेता और फिर बैंक के कुछ भ्रष्ट स्टाफ के साथ मिलकर उनके अकाउंट खाली कर देता।
- इस तरह हामिद और उसकी गैंग ने मिलकर करीब 750 लोगों को अपना शिकार बनाया। इनमें बड़े वकील और अकाउंटेंट शामिल हैं।
- इस मामले में लॉयड बैंक के भी तीन मेंबर्स को दोषी ठहराया गया है। हालांकि, आरबीएस बैंकिंग ग्रुप से अभी कोई नाम सामने नहीं आया है।
- साउथवार्क क्राउन कोर्ट ने इस मामले में बुधवार को गैंग के कई मेंबर्स को जेल भेज दिया। वहीं, हामिद को पहले ही 11 साल की जेल हो चुकी है।
- पुलिस ने फ्रॉड की गई रकम में 47 मिलियन पाउंड रिकवर भी कर लिए हैं, जबकि बाकी के 66 मिलियन पाउंड की रकम ब्रिटेन से बाहर जा चुकी है।

जी रहा था ऐसी लग्जरी लाइफ
- फिजान हामिद चौधरी खुद को किंग बताता था और बहुत ही लग्जरी लाइफ जीता था। वो जेट से ट्रैवल करता और पॉप स्टार्स के साथ पार्टी करता था।
- गोल्ड ज्वैलरी में उसने खुद को म्यूजिक प्रोड्यूसर और प्रॉपर्टी डेवलपर के तौर पर भी पेश किया।
- हामिक के पास बेंटले, रोल्स रॉयस, लैम्बोर्गिनी के साथ ही दो पसंदीदा पोर्शे गाड़ियां हैं।
- उसने लाखों की रकम पाकिस्तान, दुबई और स्कॉटलैंड में प्रॉपर्टी लेने में भी लगाई है।
- इसके अलावा मिडल ईस्ट में लग्जरी वेकेशंस एन्जॉय करने और रॉलेक्स की घड़ियों पर भी लाखों खर्च किए।


EmoticonEmoticon

.......