बरेली.यहां पति-पत्नी समेत तीन बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई। साथ ही कातिलों ने इस हत्या को उलझाने के लिए साजिश भी रची। इस साजिश के तहत उन लोगों ने पत्नी और बच्चों की लाश तो घर में रखी, वहीं पति को घर से 1 किलोमीटर दूर ले जाकर गोली मारी। कातिलों के हत्या का तरीका बेहद खौफनाक था। वारदात की जगह पर इधर-उधर बच्चों के मांस के लोथड़े बिखरे पड़े थे। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
खून से सने बिस्तर पर बिखरे थे बच्चों के शव के टुकड़े
- मामला बरेली के हाफिजगंज थानाक्षेत्र का है।
- यहां सुच्चा सिंह पत्नी जसप्रीत कौर और उनके तीन बच्चों की सोमवार रात निर्मम हत्या कर दी गयी।
- सच्चा के घर का बिस्तर खून से सना पड़ा था, मांस के लोथड़े जगह-जगह बिखरे पड़े थे।
- कातिल ने बिस्तर पर सो रहे भाई-बहन को निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया।
- गुरुदयाल का तो एक हाथ ही काटकर अलग कर दिया था, आशु की दो अंगुलियां हत्यारे ने काट दी थी।
कातिलों ने गढ़ी घरेलू कलह की स्टोरी
- कातिल ने 5 खून कर घरेलू कलह की स्टोरी बनाई थी।
- कातिलों ने सुच्चा पर इल्जाम लगाने की रची थी साजिश।
- तीनों बच्चों व पत्नी की हत्या का इल्जाम सुच्चा पर लगाने की साजिश तैयार थी।
- अलग-अलग हथियार से हुआ मां-बच्चो का कत्ल।
अवैध संबंध और रंजिश में हुई हत्या
- कातिलों ने सुच्चा सिंह और उसके परिवार की आखिर इतनी निर्मम हत्या क्यों की ? इसकी मुख्य वजह अभी सामने नहीं आई है।
- हालांकि यह पूरी वारदात अवैध संबंधों और रंजिश के इर्द-गिर्द घूम रही है।
- सरदार सुच्चा सिंह की अपने भाई कश्मीर सिंह उर्फ बिट्टू से नही बनती थी।
- दोनों परिवारों की महिलाओं ने एक-दूसरे पर दुष्कर्म किए जाने के मुकदमे दर्ज कराए हैं, जिसको लेकर पहले भी विवाद होते रहे हैं।
सुच्चा की पीठ में मारी गोली, हुई आर-पार
- कातिलों ने मां और उसके तीनों बच्चों की धारदार हथियार से हत्या की, जबकि सुच्चा की गोली मारकर हत्या की।
- पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में इसकी तस्दीक हुई है।
- रिपोर्ट में आया कि सुच्चा को पीठ पर गोली लगी है, जो आर-पार हो गई।
- पीठ पर ब्लैकनिंग मिलने के बाद ये माना जा रहा है कि कातिल ने महज कुछ इंच से गोली मारी है।
- पोस्टमॉर्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया।
- इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
- ये भी जानकारी मिली है कि गोली 315 बोर की थी, जो आर-पार हो गई।
पहले मौत का डर, फिर फूटकर रोई मां
- सुच्चा सिंह की घर में काफी दहशत थी।
- यहां तक कि उसकी मां भी उससे डरती थी।
- जब बहू और तीनों बच्चों की लाश मिली तो बलबीर खौफजदा हो गई थी।
- उसने पुलिस वालों से कहा भी था कि अब सुच्चा पूरे परिवार को मौत के घाट उतार देगा।
- लेकिन जब बेटे की लाश मिली तो उसकी ममता जाग गई, वह बिलखकर रोने लगी।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- 4 हत्याओं की सूचना मिलते ही डीआईजी आशुतोष कुमार, एसएसपी आरके भारद्वाज, एसपी देहात यमुना प्रसाद, एसपी क्राइम विजय गौतम के साथ फोरेंसिंक टीम, क्राइम ब्रांच आ गई।
- पूछताछ चल ही रही थी कि घर से करीब 1 किलोमीटर दूर सड़क किनारे सुच्चा की बाइक बरामद हो गई।
- वहां खोजबीन के बाद सुच्चा की लाश भी एक गड्ढे में मिली।
- शुरुआती जांच में पुलिस आशंका जता रही थी कि पत्नी बच्चे की हत्या के बाद सुच्चा घबरा गया था और इसी वजह से सड़क किनारे लगे तार में उलझ गया।
- लेकिन अब पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद पुलिस की जांच नये सिरे से शुरू हो गई है।
गांव का इतिहास
- तिगरा गांव जाने से पुलिस भी खौफ खाती है।
- 25 साल पहले तिगरा गांव में अवैध शराब करोबारियों के घर छापामारी करने गई पुलिस टीम पर शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया था।
- फायरिंग में एक सिपाही समेत दो गांववालों की मौत हो गई थी।
- तत्कालीन एसओ भी घायल हो गए थे।
- तिगरा गांव कच्ची शराब के लिए बदनाम है।
- यहां बड़े पैमाने पर कच्ची का कारोबार होता है।

EmoticonEmoticon