रोहतक।आमिर खान की आने वाली फिल्म दंगल में भिवानी की पहलवान ने एक्ट्रेस को दांवपेंच सिखाए हैं। रोहतक में रहकर पहलवानी की बारीकियां सीखने वाली गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान के खेल से प्रभावित आमिर खान व डायरेक्टर नीतेश ने उसका चयन किया। फिल्म शूटिंग के दौरान फातिमा शेख को बैक सपोर्ट के लिए जिले की पहलवान को फिल्म में जगह दी। यानी पहलवानी खेल के दौरान चेहरा तो फातिमा शेख का होगा, लेकिन बाकी खेल का सारा दृश्य पहलवान पर फिल्माया गया है। पिता करते हैं खेती, बेटी ने जीता गोल्ड मेडल...
- भिवानी जिले की रहने वाली सुदेश कुमारी ने बताया कि वह एक साधारण परिवार से हैं। पिता सतपाल खेती किसानी करते हैं।
- मैंने रेसलिंग में भविष्य बनाने का सपना संजोया और 2011 में रोहतक में रेसलिंग कोच ईश्वर दहिया के मार्गदर्शन में आकर पहलवानी का अभ्यास शुरू किया।
- इसी दौरान मैने कई रेसलिंग चैंपियनशिप खेलीं और ऑल इंडिया रेसलिंग चैंपियनशिप में एक गोल्ड व एक सिल्वर सहित अन्य कई मेडल जीते।
आमिर खान ने ऐसे किया इनका सिलेक्शन
- 2015 में लुधियाना के एक गांव में फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म डायरेक्टर नीतेश व एक्टर आमिर खान ने हमारे कोच ईश्वर दहिया और दो महिला पहलवानों को बुलाया।
- वहां पर अर्जुन अवॉर्डी कोच ने हमारा ट्रायल लिया, इसमें फिल्म के लायक मेरा परफार्मेंस देखकर मुझे फिल्म में फातिमा शेख के साथ बैक सपोर्ट के लिए शामिल कर लिया।
महिला कुश्ती के कोच से मिले आमिर
- दंगल फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर खान ने रेसलिंग कोच ईश्वर दहिया से मिले। महिला पहलवानों को आगे बढ़ाने के दौरान आने वाली कठिनाइयों और समस्याओं के बारे में जाना।
- ईश्वर रेसलिंग एकेडमी के कोच ईश्वर दहिया ने बताया कि फिल्म में हमारी एकेडमी के खिलाड़ी को मौका मिलना हमारे और जिले के लिए उपलब्धि है।
- आमिर से मुलाकात के दौरान मुझे काफी कुछ सीखने को मिला और उन्होंने भी महिला पहलवानों को आगे लाने की पहल की सराहना की।
भिवानी की पहलवानों पर अाधारित है फिल्म
- फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी भिवानी जिले के एक छोटे से गांव के पहलवान महावीर सिंह फौगाट की है।
- इसमें बताया गया है कि वह किस तरह तमाम संघर्षों के बीच अपनी दोनों बेटियों- गीता और बबीता को पहलवानी में ट्रेन करते हैं।
- उनकी बेटियां कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल करने में कामयाब होती है।

EmoticonEmoticon