'11 साल का दूल्हा 26 की दुल्हन', जानिए इस कहानी की पूरी सच्चाई


जयपुर. क्या हो अगर एक 11 साल के लड़के की शादी 26 साल की लड़की के साथ कर दी जाए? हैरान हो गए न। घबराइए नहीं, बाल विवाह की इस अनोखी कहानी के पीछे का सच दूसरा है। दरअसल, इस सच के पीछे एक सबक है जो देश के उन हिस्सों की हकीकत बयां करता है जहां आज भी इस तरह की सामाजिक समस्या बरकरार है।क्या है इस बेमेल विवाह का सच, जानें पूरा मामला...

- दरअसल, हम जो कहानी बता रहे हैं वह रियल नहीं बल्कि फिल्मी है।
- यह कहानी राजस्थान में बाल विवाह की थीम को लेकर बनी फिल्म 'सांकल' की है।
- गुरुवार को ये फिल्म हरियाणा इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई।
- हिसार में हो रहा ये फिल्म फेस्टिवल शनिवार तक चलेगा।
सच्ची घटना पर बनी है ये फिल्म
- फिल्म की कहानी एक 26 साल की लड़की के आसपास घूमती है जिसकी शादी एक बच्चे से करा दी जाती है।
- इसकी कहानी सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है, फिल्म को विदेशों में काफी सराहना और अवॉर्ड मिल चुका है।
- फिल्म में यह दिखाया गया है कि कैसे बाल विवाह का खामियाजा कई लोगों को उठाना पड़ता है।
राजस्थान के ही हैं डायरेक्टर
- फिल्म के डायरेक्टर दैदीप्य जोशी जयपुर के ही रहने वाले हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिविर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है।
- 1992 में वे असिस्टेंट डायरेक्टर बने। 1999 में उन्होंने अपना पहला टीवी सीरियल डायरेक्ट किया था।
- 16 साल के करियर में वे करीब 7 टीवी सीरियल, 35 डॉक्युमेंट्री और 250 ऐड फ़िल्में बना चुके हैं।
- सांकल में चेतन शर्मा, तनिमा भट्टाचार्य, हरीश कुमार, जगत सिंह, समर्थ शांडिल्य और मिलिंद गुनाजी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
क्या है फिल्म की कहानी
- फिल्म में राजस्थान और पाकिस्तान बॉर्डर के पास मौजूद एक गांव की कहानी है।
- गांव में समाज की प्योरिटी बनाए रखने के लिए लड़कियों की शादी अपनी ही कम्युनिटी में कर दी जाती है।
- इसी बीच लड़कों की कमी होने से एक लड़की की शादी 11 साल के बच्चे से कर दी जाती है।
- फिर इनकी जिंदगी में कैसी उठा-पटक शुरू होती है, पूरी फिल्म इसी पर आधारित है।


EmoticonEmoticon

.......