जयपुर. राजस्थान के हाई प्रोफाइल मर्डर केस में अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं। चार महीने की बेटी की हत्या की आरोपी मां नेहा ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया कि उसने मर्डर से 7 दिन पहले भी बच्ची को तकिये से मुंह दबाकर मारने की कोशिश की थी। वह काफी-पढ़ी लिखी है। उसने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंग्लिश में ग्रेजुएशन किया था। उसके मोबाइल डेटा से पता चला कि वह अक्सर मोबाइल पर बेटा पैदा करने के तरीके और दवाइयों के बारे में गूगल सर्च करती थी। बता दें कि 25 अगस्त को यह शिकायत आई थी कि नेहा की बेटी लापता है। 26 अगस्त को बेटी की हत्या के बारे में पता चला था। और क्या पता चला...
- पुलिस को नेहा ने बताया कि उसने पहले भी बच्चे को गला दबाकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन इस बीच किसी के आने की आहट पर बच्ची को छोड़ दिया।
- मासूम का बदन नीला पड़ने पर फैमिली वाले हॉस्पिटल ले गए, जहां 7 दिन तक उसका इलाज चला। इसके बाद 25 अगस्त को उसे छुट्टी मिल गई थी।
- बच्ची के हॉस्पिटल से घर आने के अगले ही दिन 26 अगस्त की रात को नेहा ने मासूम बेटी के गले पर तीन वार किए।
- चाकू पर लगे खून को नेहा ने बच्ची के गले से ही साफ किया, जिससे मासूम की गर्दन पर छोटे-छोटे 13 घाव और हो गए।
- इसके बाद कंबल में लपेटकर घर की तीसरी मंजिल पर पहुंची और एसी के बॉक्स में उसे छिपा दिया।
- घटना के बाद नेहा ने चाकू और अपने हाथ धोए। बेडरूम में आकर सो गई।
- उसकी करतूत किसी को पता न चले, इसलिए उसने घर में लगे 16 सीसीटीवी कैमरे 15 मिनट के लिए स्विच ऑफ कर दिए थे।
- फिर करीब डेढ़ घंटे बाद खुद ही शोर मचाया कि कोई बच्ची को उठा ले गया। खोजबीन के दौरान ही जेठानी ने एसी के डिब्बे में लहूलुहान कम्बल देखा तो माही के मरी पड़ी होने का पता चला।
- नेहा चार दिन की पुलिस रिमांड पर है। पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया है।
कैसे हुआ खुलासा...
- यह वारदात राजस्थान दाल और तिलहन व्यापार मंडल के प्रेसिडेंट बाबूलाल गोयल के घर में हुई। आरोपी नेहा बाबूलाल के भतीजे की पत्नी है।
- इस मामले की जांच कर रही पुलिस टीम भी उस वक्त हैरान रह गई, जब हत्या की कड़ियां जोड़ते-जोड़ते मां तक पहुंच गई।
- शक के दायरे में सबसे पहले काम करने वाले चार नौकर थे और मां सबसे आखिरी थी।
- हाई प्रोफाइल परिवार से जुड़े हत्या के खुलासे में पुलिस को कड़ियां जोड़ने में 13 दिन लग गए।
- आखिर में जब नेहा से पूछताछ हुई तो वह टूट गई। उसने रोते हुए पुलिस से कहा कि उसे जेल में डाल दो।
- पुलिस ने नेहा के नाखूनों का एफएसएल टेस्ट करवाया, जिसमें मासूम बेटी का खून पाया गया।
- पुलिस की जांच तीन पहलुओं पर बेस्ड थी। पहली मानवीय पूछताछ, दूसरी एफएसएल जांच और तीसरी घर में लगे सीसीटीवी फुटेज।
बेटा चाहिए था, इसीलिए बेटी को मार डाला
- पुलिस के मुताबिक पूछताछ में नेहा ने बताया- "उसे एक बेटी और एक बेटा चाहिए था। पहले बेटी हो चुकी थी और बेटे के लिए अनुष्ठान कराया था। बेटा होने की पूरी उम्मीद थी लेकिन फिर बेटी हो गई।"
- " जेठानी और देवरानी के एक-एक लड़का है। राखी वाले दिन ख्याल आया कि बेटा होता तो बड़ी बेटी उसके राखी बांधती। अगले ही पल उसने तय किया, वह माही को मार डालेगी।"

EmoticonEmoticon