गुमला(झारखंड)। यहां से 7 किमी दूर कुम्हरिया पंचायत में पिछले दो सप्ताह से एक अजीब खेल चल रहा है। महिलाओं को लगता है कि उन्हें कोई बीमारी है और वो ओझा के पास पहुंच जाती हैं। इसके बाद ओझा कहते हैं कि तुम्हे अदृश्य सांप ने काटा है और फिर शुरू होता है अजीब इलाज। महिलाओं को अर्धनग्न कर पीठ पर तांबे की थाली चिपका दी जाती है...
-धनगांव में पिछले दो सप्ताह से ग्रामीणों में यह भ्रम फैला हुआ है कि उन्हें कोई अदृश्य सांप काट रहा है। गांव के करीब 50 लोगों के शरीर पर कुछ दाग नजर आए।
-इसे वे सांप का काटा समझ रहे थे। अंधविश्वास के कारण वे ओझा के पास पहुंचे। ओझा पीठ पर तांबे की थाली चिपकाकर इलाज करने लगे। उन्हें माचिस से दागते भी हैं।
-इस दौरान 30 अगस्त को गांव की ननकी उराइन की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. जेपी सांगा के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम गांव पहुंची।
-मरीजों की खून की जांच की गई। मलेरिया सहित अन्य टेस्ट भी किए गए। जांच के बाद डॉ. सांगा ने कहा कि जांच में मरीजों के खून में किसी प्रकार का विष नहीं पाया गया। उन्हें कोई बीमारी भी नहीं है।
-जिस महिला की माैत हुई, उसे कोई बीमारी रही होगी। इलाज नहीं होने के कारण मौत हो गई होगी। ग्रामीणों में ओझा-गुणी अदृश्य शेष नाग के काटने का भ्रम फैला रहे हैं।

EmoticonEmoticon