गैजेट डेस्क। चीनी एप्पल कहलाने वाली कंपनी एप्पल अगले हफ्ते अपना नया फोन लॉन्च कर सकती है। Note Pro के बाद अब कंपनी का अगला फोन Mi Note 2 हो सकता है। हो सकता है कंपनी इसे Mi Note Pro के नाम से लॉन्च करे।
क्या हो सकता है खास-
इस फोन में 6GB रैम हो सकती है। इसके अलावा, एक 4GB रैम वाला वेरिएंट भी लॉन्च हो सकता है। ये फोन 128GB इंटरनल मेमोरी के साथ आ सकता है।
कब हो सकता है लॉन्च-
चीनी वेबसाइट Weibo के अनुसार ये फोन 14 सितंबर को लॉन्च हो सकता है।
कैसे होंगे फीचर्स-
5.5 इंच की OLED स्क्रीन होगी। ये फोन काफी पावरफुल फोन होगा। इस फोन में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा, कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि 6GB रैम, 64GB इंटरनल मेमोरी के साथ 5.7 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा और इसी के साथ, 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।
इस डिवाइस में 3700 mAH पावर की बैटरी हो सकती है।
बन चुका है पेज-
चीनी सोशल मीडिया वेबसाइट Weibo पर 'Mi Pro' पेज भी बना दिया गया है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि तय तारीख में ही इस फोन को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को xiaomi पावरहाउस कह रही है। लीक्स की मानें तो इस फोन में कर्व्ड एज बॉडी होगी जैसी सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में थी।
पैसे के मामले में अभी कोई बात सामने नहीं आई है। हालांकि, एक रिपोर्ट के अनुसार ये कहा गया है कि ये फोन कस्टमर्स तक 10 दिनों में पहुंच जाएगा।

EmoticonEmoticon