फ्रेंड देने गई थी ऑडिशन, डायरेक्टर की पड़ी इन पर नजर और बदल गई Life


चंडीगढ़. सिंगर सुक्खी मान ने अपना नया सिंगल ट्रैक -वियाह तों बाद... को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में रिलीज किया। इस अवसर पर उनके साथ माडल रुपाली सूद व पंजाबी फिल्मों के अलावा हिन्दी फिल्म सरबजीत में दमदार भूमिका निभा चुके रुपिन्द्र बरनाला भी उपस्थित थे। इस दौरान रुपाली ने बताया कि कैसे दोस्त ऑडिशन देने गई थी और सिलेक्ट ये हो गई...
- रुपाली ने बताया कि वह दिल्ली से ताल्लुक रखती हैं। इनके पिता डॉक्टर हैं और उनका एक हॉस्पिटल भी है।
- रुपाली ने एमबीए किया और वह मॉडलिंग की दुनिया से अब फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाना चाहती हैं।
- हालांकि, वे कई कन्नण फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। लेकिन अब पंजाबी फिल्मों की तरफ रुख करना चाहती हैं।
- उन्होंने बताया कि वह दो साल पहले उनकी दोस्त को एक कन्नण फिल्म के लिए ऑडिशन देने जाना था। वह रुपाली को भी साथ ले गई।
- ऑडिशन के दौरान रुपाली बाहर बैठी थी। तभी उनसे किसी ने आकर पूछा कि आप ऑडीशन देने आई हैं। रुपाली ने कहा नहीं।
- तो उस शख्स ने कहा कि आप भी ऑडिशन दे दीजिए। इसके बाद रुपाली ने भी ऑडिशन दिया और फिल्म के डायरेक्टर को वे पसंद आ गई।
- हालांकि, रुपाली को पहचान मिली मशहूर पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के गीत... हॉर्न ब्लो से।


EmoticonEmoticon

.......