पति कराना चाहता है गलत धंधा, केरोसिन से भीगी ये महिला पहुंची थाने और...


मेरठ.केरोसिन में भीगी एक महिला अपने 2 साल के बेटे के साथ मंगलवार को पुलिस आॅफिस पहुंची। वह पूरी तरह केरोसिन में भीगी हुई थी। उसकी यह हालत देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उससे जबरन गलत धंधा कराना चाहते हैं। विरोध करने पर उसे जान से मारने का प्रयास कर रहे हैं।
2 दिन से बंधक बनाए जाने का लगाया आरोप

- मेरठ के शाहपीर गेट हाशिमपुरा निवासी महिला सना ने आरोप लगाया कि उसे उसके पति और ससुराल वालों ने 2 दिन से घर में बंधक बना रखा था।
- ससुराल वाले उससे जबरन देह व्यापार कराना चाहते हैं। उसने इनकार किया तो उसके ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया।
- पीड़िता के मुताबिक, उसका 2 साल का बेटा आहिल भी उसके साथ केरोसिन में भीग गया था। किसी तरह वह जान बचाकर वहां से भाग कर आई।
- उसने आरोप लगाया कि उसके ऊपर तेल छिड़कर कर आग लगाने का प्रयास पति तंजीम के अलावा ससुर सलीम और सास ने किया है।
- सना ने पुलिस को बताया कि ससुरालियों ने उसे 2 दिनों से भूखा प्यासा ही बंधक बना रखा था।
सिविल लाइन पुलिस ने सुनी सना की शिकायत
- पीड़िता सना को पुलिस आॅफिस से थाना सिविल लाइन पुलिस अपने साथ थाने ले आई।
- उसने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई और कहा कि यदि वह ससुराल गई तो उसे ससुराल वाले जान से मार देंगे।
- इस घटना की जानकारी मिलने पर सना की मां नूरजहां भी थाना सिविल लाइन पहुंच गई।
- नूरजहां ने भी बेटी के पति और ससुराल वालों पर बेटी का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
- खतौली निवासी नूरजहां के अनुसार, उनकी बेटी ने 3 साल पहले तंजीम से लव मैरिज की थी।
- शादी के एक साल तक तो सब ठीक चला, लेकिन उसके बाद ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।
- इंस्पेक्टर सिविल लाइन एसके राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
- यदि जांच में महिला के आरोप सही निकले तो उसके ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


EmoticonEmoticon

.......