थराद (गुजरात)।बनासकांठा जिले के थारद शहर की नर्मदा कैनल में से मंगलवार को भारी पत्थर के साथ इलेक्ट्रिक वायर से बंधा हुआ एक महिला का शव मिला था। शव नहर में आधा डूबा हुआ था। किसानों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला की उम्र करीब 25 वर्ष है।महिला के प्रेमी ने किया ऑनर किलिंग का दावा...
मीडिया में महिला की खबर आने के बाद उसका प्रेमी सामने आया है। प्रेमी ने अनुसार महिला कांकरेज तहसील के रानेर गांव की रहने वाली है। इन दोनों के बीच पिछले 10 सालों से प्रेम संबंध थे। दोनों ही विवाहित थे और कुछ समय पहले ही दोनों ने अपने-अपने पार्टनर से तलाक ले लिया था और वे एक-दूसरे से शादी करने वाले थे। इसी के चलते महिला के परिवार वालों ने ही उसकी हत्या कर शव कैनल में फेंक दिया।
फरार हैं परिवार के लोग:
कांकरेज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतका के परिवार वाले कहीं जाने का कहकर घर से बाहर हैं या फिर फरार हो गए हैं। महिला के सिर पर भी गहरे जख्म के निशान है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसकी हत्या के बाद शव पत्थर से बांध कर नहर में फेंक दिया गया। पत्थर इतना भारी था कि शव कभी ऊपर आ ही नहीं पाता, लेकिन एक किसान की इस पर नजर पड़ गई। पुलिस का कहना है कि महिला की उम्र करीब 25 वर्ष है।

EmoticonEmoticon