इंदौर। मंगलवार को महू के सॉफ्टवेअर इंजीनियर अमित यादव ने 16 साल की छात्रा प्रिया रावत की हत्या कर दी। अमित ने प्रिया से लड़की बन फेसबुक पर दोस्ती की थी। हकीकत पता चली तो प्रिया ने उसे ब्लॉक कर दिया। वह बात करने के बहाने से घर आया और प्रिया पर चाकू से 12 वार किए। घटना की चश्मदीद प्रिया की मां किरण की जुबानी पूरी कहानी ...
- उसने आईआईटी परीक्षा की तैयारी कर रही प्रिया रावत और उसकी मां पर घर में घुसकर चाकू से हमला किया।
- पड़ोसियों ने बताया कि प्रिया के घर से शोर सुनकर फ्लैट नंबर 201 में रहने वाली महिला ने गेट खोला तो आरोपी उनके सामने से भागते हुए निकला और दूसरी मंजिल से कूद गया।
- हाथ और पैर में फ्रैक्चर होने के कारण वह गलियारे में पड़ा रहा। इधर, रहवासियों ने डायल 100 पर कॉल कर सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को एमवाय अस्पताल ले गई।
- टीआई ने बताया अमित ने प्रिया पर सिर, कान, गर्दन और पेट में करीब 12 वार किए थे। ज्यादा खून बहने से ब्लड प्रेशर कम हो गया, जिससे उसका ब्रेन डेड हो गया था।

EmoticonEmoticon