धमतरी (छत्तीसगढ़)।नर्सिंग स्टूडेंट शिवानी सुसाइड केस में वांटेड उसके ब्वॉयफ्रैंड को पुलिस ने बिलासपुर के गंगानगर से गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि उसके व्यवहार से दुखी होकर शिवानी ने मौत को गले लगा लिया। दोनों के बीच फेसबुक से दोस्ती हुई थी जो बाद में प्यार में बदल गई थी। अश्लील वीडियो मांग रहा था...
- जांच में सामने आया है कि आरोपी ब्वॉयफ्रैंड सैमसन ने शिवानी से उसका अश्लील वीडियो बनाकर भेजने के कहा था।
- शिवानी ने इनकार कर दिया तो वह उसे इमोशनल ब्लैकमेल करने लगा। उसने धमकी दी कि वह सुसाइड कर लेगा।
- शिवानी ने हालांकि वीडियो बनाकर तो नहीं भेजा लेकिन तनाव में आकर खुद को फांसी से लटका लिया।
- फांसी पर लटकने के पहले उसने सैमसन को आखिरी बार मैसेज किया था। उसी नंबर को ट्रेस कर पुलिस सैमसन तक पहुंची।
फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
- बिलासपुर के पास कोटा स्थित सीवी रमन यूनिवर्सिटी में बीकॉम का स्टूडेंट सैमसन और शिवानी की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी।
- काफी दिनों तक चैटिंग के बाद दोनों ने मिलने का प्रोग्राम बनाया और इसी साल जून में वे रायपुर के मैग्नेटो मॉल में मिले।
- शिवानी को सैमसन पर इतना भरोसा हो चुका था कि उसने अपना एटीएम कार्ड उसे दे रखा था।
- सैसमन ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने शिवानी के एटीएम से 20 हजार रुपए निकालकर खर्च किए।
- सैमसन के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 (सुसाइड के लिए प्रेरित करना) और 509 (किसी महिला के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाना) का मामला दर्ज कर लिया है।
ये है पूरा मामला
- धमतरी के डीसीएच नर्सिंग कॉलेज में बीएससी थर्ड ईयर की स्टूडेंट शिवानी ने बीते 27 अगस्त को हॉस्टल में ही फांसी लगा ली थी।
- पुलिस ने जब उसका मोबाइल जांचा तो उसमें आखिरी मैसेज एक लड़के को भेजा गया था।
- मैसेज में लिखा था- मैंने गले में फंदा लगा लिया है और कुर्सी के सहारे खड़े होकर मैसेज कर रही हूं। पता नहीं क्यों तुम मुझसे बात नहीं कर रहे। मैं अब मर रही हूं।
- उस समय से ही पुलिस को यह क्लू मिल गया था कि सारा मामला प्रेम-प्रसंग का ही है।
- हालांकि, शिवानी के माता पिता सुसाइड के पीछे कॉलेज स्टाफ द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार को मान रहे थे।

EmoticonEmoticon