किरायेदार की नहीं दी जानकारी, गिरफ्तार हुआ मकान मालिक


इंदौर:
द्वारकापुरी थाना पुलिस ने एक ऐसे मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपने यहां रखे गये किरायेदार की जानकारी थाने को नहीं दी थी। बीते दिनों ही उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर संतोष कुमार सिंह ने जिले के पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश दिये थे वे अपने क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से उनके यहां कार्य करने वाले नौकरों और किरायेदारों की जानकारी एकत्र कर भौतिक सत्यापन करायें।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से भी कई बार यह अपील की है कि वे अपने किरायेदारों और नौकरों की जानकारी दें। अपराधें में होने वाली बढ़ोतरी के मद्देनजर पुलिस ने यह कदम उठाये है, बावजूद इसके कई लोग अपने यहां रखे जाने वाले किरायेदार आदि की जानकारी संबंधित थाना पुलिस में नहीं देते है।

द्वारकापुरी थाना पुलिस ने जिस मकान मालिक को गिरफ्तार किया है, उसने अपने यहां एक शातिर अपराधी को बतौर किरायेदार रखा था। पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर डी कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा एक शातिर अपराधी को अपने घर में किराये से रख कर उसकी सूचना थाने पर नहीं देने वाले एक मकान मालिक को पकड़ा गया है।

पुलिस थाना द्वारकापुरी की टीम को थाना प्रभारी राजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में अपने थाना क्षेत्र में उक्त कार्यवाही हेतु लगाया गया था। टीम द्वारा निगरानी बदमाश रवि पिता भोलाराम खोडे की तस्दीक करने पर ज्ञात हुआ कि वह सौरभ पिता बसंत राठौर निवासी 76 ऋषि नगर इंदौर के मकान में रह रहा है तथा उक्त बदमाश के मकान में रहने सम्बन्धी जानकारी मकान मालिक सौरभ द्वारा पुलिस कोउपलब्ध नहीं कराई है तथा इसके अतिरिक्त अन्य 5 किरायेदारों की भी जानकारी पुलिस को नही दी गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


EmoticonEmoticon

.......