पटना. भोजपुरी सुपरस्टार रविकिशन बचपन में शरारती थे। उनके पिता चाहते थे कि रविकिशन उनके बंद हो चुके डेयरी के बिजनेस को दोबारा शुरू करें लेकिन रविकिशन को ये पंसद नहीं था। रविकिशन का इंट्रेस्ट एक्टिंग में था। इसलिए एक दिन उनके पिता ने कहा कि अपनी एनर्जी अच्छे कामों के लिए बचाकर रखो। लड़कियों के पीछे मत भागो। इस चक्कर में कहीं पुरुष यौनकर्मी (जिगोलो) मत बन जाना। जानिए कैसे पहुंचे मुंबई...
बात करते हुए रवि किशन ने कहा था कि मैंने बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री में ये मुकाम बड़ी मुश्किल से पाया है।
- रवि किशन ने बताया था कि वे रामलीला में सीता का रोल करते थे। उनके पिता चाहते थे कि वे पुजारी बनें।
- एक्टिंग के लिए कई बार उनके पापा ने बेल्ट से उनकी पिटाई भी की।
- उनके पापा ने कहा कि ऐसे नीच काम करेगा, नचनिया बनेगा। ब्राहम्ण है पूजा पाठ कर। यह गंदा काम छोड़ दे।
- रविकिशन के मुताबिक, उनके दिल में तो एक्टर बनने का जुनून सवार हो गया था।
- उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं उसका पूरा क्रेडिट पिताजी की मार और मां के दुलार को जाता है।
(चर्चा में क्यों : तीन सितंबर को मुंबई में आयोजित 'सबरंग फिल्म सम्मान समारोह' में रवि किशन को भोजपुरी सिनेजगत के सुपरस्टार अभिनेता रवि किशन को डायमंड ऑफ भोजपुरी सिनेमा के अवार्ड से नवाजा गया।)
मां ने दिए थे मुंबई आने के लिए पैसे
- रविकिशन के मुताबिक, उनकी मां बचपन से ही उन्हें नौटंकी करने की प्रेरणा देती थी।
- रविकिशन को स्टेज पर काम करना बेहद पसंद था, जैसे ही पता लगता गांव से दूर भी कोई नौटंकी हो रही है, तो वे उसमें हिस्सा लेने पहुंच जाते थे।
- मां के उलट उनके पिता को ये सब पसंद नहीं था। शायद इसलिए रविकिशन की मां ने उनके एक्टिंग के शौक को देखकर एक दिन उन्हें 500 रुपए दिए और कहा कि तू मुंबई चला जा।
चार बच्चों का दोस्त और डिसिप्लिन पिता हूं
- 17 जुलाई 1971 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बिसुईं गांव में जन्मे रवि चार बच्चों के पिता हैं।
- रवि किशन ने प्रीति से शादी की थी और दोनों के चार बच्चे हैं- रेवा, तनिष्क, इशिता और बेटा सक्षम।
- रविकिशन के मुताबिक, एक्टर्स को हर दिन कैमरे के सामने नया चोला पहनना होता है। हिट-फ्लाप से गुजरना पड़ता है।
- पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखना पड़ता है। लेकिन वे जैसे ही घर पहुंचते हैं। घर के बाहर जूते उतारते ही अभिनेता को घर के बाहर छोड़ देते हैं।
- उन्होंने बताया कि वे घर में बेटा हैं, पति हैं और चार बच्चों के दोस्त और डिसिप्लिन पिता भी हैं

EmoticonEmoticon