यहाँ के रेस्टोरेंट में सिर्फ 5 रूपये में भरपेट भोजन


चतरा:
झारखंड के चतरा में अब गरीब भी मात्र पांच रूपये खर्च करके दाल तड़का और तंदूरी रोटी से अपना पेट भर सकेंगे। जिन स्थानों पर गरीबों को स्वादिष्ट खाने की भरपेट थाली परोसी जायेगी, वहां वह सब उपलब्ध रहेगा, जो एक अच्छे रेस्टोरेंट में मौजूद रहता है।

दरअसल चतरा में सरकार की ओर से मुख्यमंत्री दाल भात योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत गरीबों और मजूदरी करने वालों के अलावा सामान्य लोगों को भी महज पांच रूपये में भरपेट भोजन मिलेगा। इसके लिये सुविधाजनक रेस्टोरेंट खोले गये है। जिसमें वेटर से लेकर अन्य सभी तरह की सुविधायें मुहैया कराई गई है।

गौरतलब है कि चतरा जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले गरीब मजदूर खुले आसमान के नीचे भोजन कर अपना पेट भरते है, लेकिन अब ये लोग मुख्यमंत्री की योजना के तहत रेस्टोरेंट के माहौल में भोजन कर सकेंगे। बताया गया है कि इन रेस्टोरेंट में कभी कभार स्पेशल भोजन का भी स्वाद लोगों को चखने के लिये मिलेगा।

अभी सरकार की ओर से ऐसे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 14 केन्द्र संचालित करने का बीड़ा उठाया गया है। फिलहाल सुबह से लेकर शाम तक केन्द्रों में गरीबों को भोजन दिया जा रहा है लेकिन जल्द ही रात के समय भी ये रेस्टोरेंट खुले रखने की योजना को अमली जामा पहना दिया जायेगा।


EmoticonEmoticon

.......