मुंबई.'बिग बॉस' 10वां सीजन जल्दी ही शुरू होने जा रहा है। यह रियलिटी शो खासकर कॉन्ट्रोवर्सीज के लिए जाना जाता है। शो के अंदर और इससे निकलने के बाद इसके कुछ कंटेस्टेंट्स अपने साथ सेक्शुअली असॉल्ट और रेप का दावा तक कर चुके हैं। खास बात यह है कि सीजन 5 में कंटेस्टेंट रही एक मॉडल और एक्ट्रेस ने तो होस्ट सलमान खान पर भी रेप का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। कौन है वह मॉडल, जिसने सलमान पर लगाया था रेप का आरोप...
यहां हम बात कर रहे हैं मॉडल और एक्ट्रेस पूजा मिश्रा की। पूजा अक्सर पब्लिसिटी के लिए कॉन्ट्रोवर्सीज क्रिएट करती रहती हैं। इसी साल जून में उस वक्त वे मीडिया में छाई रहीं, जब उन्होंने सलमान खान पर रेप का आरोप लगाया। पूजा ने फेसबुक पर कंप्लेंट की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "सलमान खान और उनके परिवार, शत्रुघ्न सिन्हा और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। इन्होंने शो 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' के दौरान मेरा रेप किया।" हालांकि, यह मामला भी पब्लिसिटी स्टंट ही साबित हुआ।

EmoticonEmoticon