पत्नी को घर में कैद कर DSP करता था पिटाई, महिला ने सुनाई आपबीती


जहानाबाद. बिहार के जहानाबाद में रहने वाली एक महिला ने अपने अफसर पति पर घर में कैद करने और गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि इस काम में उसके हसबैंड के घरवाले भी शामिल रहते हैं। महिला का हसबैंड दिल्ली फायर ब्रिगेड में डीएसपी के पद पर तैनात है। जानिए क्या है पूरा मामला...
- महिला ने बताया कि उसका ससुराल जहानाबाद के पंचमहला मोहल्ला में है।
- यहां उसके हसबैंड संतोष और उसका पूरा परिवार रहता है।
- उसने बताया कि संतोष दिल्ली में फायर ब्रिगेड में DSP के पोस्ट पर तैनात है।
2015 में हुई थी दोनों की शादी
- नवादा निवासी महिला ने बताया कि 2015 में उसकी शादी संतोष के साथ हुई थी।
- शादी के छह महीने बाद ही दहेज को लेकर ससुराल के लोग व पति प्रताड़ित करने लगा।
- इस मामले को लेकर महिला के परिवार वालों ने ससुराल के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।
दिल्ली ले गया फिर वहां भी करता था मारपीट
- महिला का आरोप है कि मामला दर्ज कराने के बाद संतोष ने उससे माफी मांगी।
- फिर किसी तरह उसे मना कर दिल्ली ले गया। लेकिन यहां भी संतोष का व्यवहार नहीं बदला।
- आरोप के मुताबिक, यहां भी संतोष उससे मारपीट करने लगा।
- आखिरकार महिला ने जहानाबाद लौट कर महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद संतोष को अरेस्ट कर लिया गया।
पुलिस को दिखाए मारपीट के निशान
- उधर, SDPO अशफाक अंसारी ने बताया कि सारे मामले की जांच की जा रही है।
- महिला ने कहा कि ससुराल के लोग घर में कैद कर रखते थे और सब लोग मिलकर मारपीट करते थे।
- उन्होंने बताया कि पीड़िता ने शरीर पर मारपीट के बाद पड़े चोट के निशान दिखाए हैं।


EmoticonEmoticon

.......