लखनऊ.9 दिन बाद अचानक एक बार फिर बाहुबली धनंजय सिंह बसपा से निष्काषित कर दिए गए। पिछले दिनों इलाहाबाद में हुई बसपा रैली में वह मायावती के साथ मंच पर नजर आए थे। बता दें कि इससे पहले वह 2013 में तब सुर्खिंयों में आए थे, जब वह और उनकी पत्नी जागृति सिंह अपनी नौकरानी के मर्डर केस में फंसे थे। जागृति के हिंसक स्वभाव के चलते ही उनपर मर्डर का आरोप लगा था।
नौकरों को प्रेेस से जला देती थींं जागृति
- मीना नाम की दूसरी नौकरानी और ए क नाबालिग नौकर ने पुलिस के सामने जागृति के जुर्म के हैरान कर देने वाले खुलासे किए थे।
- बता दें, राखी नाम की नौकरानी की हत्या के बाद से मीना भी गायब थी।
- उसने बताया कि जागृति उसे भी बुरी तरह टार्चर करती थी। उसका काम जागृति के बेटे की देखभाल करना और घर की सफाई करना था।
- मीना ने आरोप लगाया कि उसे छोटी-छोटी बातों के लिए बुरी तरह पीटा जाता था।
- उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। इतना ही नहीं उसे गर्म राडॅ से जलाया भी गया था।
- पुलिस के मुताबिक, उसके दोनों हिप पर आयरन से जलाया गया था। सिर के बाल भी कहीं-कहीं से जले थे।
- जागृति अपने नौकरों को घर से बाहर नहीं जाने देती थी। यदि वह खुद कहीं जाती थी तो बाहर से ताला लगा देती थी।
- सर के बाल भी इसीलिए जलाती थी ताकि वह कहीं बाहर न जा सकें।
मेडिकल टॉपर से कैसे हिंसक बनी जागृति
- जागृति ने गाजियाबाद के संतोष मेडिकल कॉलेज से डेंटल सर्जरी का कोर्स किया, जिसमें वह टॉपर भीं थी।
- देखने में खूबसूरत जागृति पर एक शादीशुदा विधायक (धनंजय सिंह) का दिल आ गया था और बाद में उन्होंने शादी भी की।
- उनके हिंसक स्वभाव का आलम यह था कि एक बार उन्होंने अपने पड़ोस में रहने वाले सांसद के बच्चों की पिटाई भी कर दी थी।
- इसके अलावा एक बार उनके घर आए एक सांसद पर भी उन्होंने हमला बोल दिया और उनका चेहरा नोंच लिया था।

EmoticonEmoticon