गैजेट डेस्क।इस साल वॉट्सऐप में अब तक कई नए फीचर्स एड हो चुके हैं। हाल ही में उसने बीटा वर्जन अपडेट भी दिया है। इससे कई हाई-फाई फीचर्स ऐप में आ जाएंगे। हालांकि, कई यूजर्स को अभी भी इनके बारे में पता नहीं है। जिन यूजर्स ने वॉट्सऐप को अपडेट कर लिया है उन्हें भी नए फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में हम इसके नए फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके बेहद काम आ सकते हैं। ऐसे हैं वॉट्सऐप के नए Hi-Fi फीचर्स...
फ्रंट फ्लैश :
वॉट्सऐप ने आईफोन यूजर्स की बेहतर सेल्फी के लिए फ्रंट फ्लैश फीचर शुरू किया है। इसके लिए यूजर को वॉट्सऐप को लेटेस्ट बीटा वर्जन से अपडेट करना होगा। दरअसल, जब यूजर वॉट्सऐप की मदद से सेल्फी लेता है तब फ्लैश ऑन/ऑफ का ऑप्शन नजर आएगी। इस फीचर की मदद से डिस्प्ले स्क्रीन ही फ्लैश की तरह काम करती है। यानी पहले स्क्रीन पर फ्लैश इफेक्ट आता है और फिर फोटो क्लिक होता है। इस फीचर से कम रोशनी में भी सेल्फी बेहतर आती है। हालांकि, स्मार्टफोन की अन्य कैमरा ऐप में ये फीचर काम नहीं करेगी।

EmoticonEmoticon