सामने आया बिग बॉस-10 का नया प्रोमो, 'सुल्तान' लुक में नजर आए सलमान



मुंबई।चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 10 बिग बॉस का नया टीजर सामने आया है। पहले टीजर में सलमान एस्ट्रोनॉट के अवतार में नजर आए थे, जबकि नए टीजर में सलमान खान फिल्म ‘सुल्तान’ लुक में नजर आ रहे हैं। करीब 40 सेकंड के नए प्रोमो में सलमान ने बिग बॉस-10 को लेकर काफी खुलासे किए हैं। इसमें नजर आ रहा है कि इस बार घर में आम लोगों की इंट्री होगी। नजर आएंगे पहलवान, चित्रकार या बेचने वाले अखबार...
(बिग बॉस-10 का नया प्रोमो देखें आखिरी स्लाइड पर...)
सलमान के मुताबिक इस बार के शो में पहलवान भी आएगा। सलमान कहते हैं, ‘जो कभी ना देखा वो होगा इस बार, आएंगे पहलवान, चित्रकार या बेचने वाले अखबार, क्योंकि ये आप ही का घर है यार'। इसकी टैग लाइन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार शो में सबकुछ हटके होगा। इस बार शो की टैगलाइन है, ’बिग बॉस टेन, विद कॉमन विमेन और मेन।’


EmoticonEmoticon

.......