पति की मौत के 12वें दिन ससुर को मिला एक लेटर, सामने आई बहू की ये सच्चाई


इंदौर। कंप्यूटर इंजीनियर की मौत के बाद उसके क्रिया-कर्म में लगे परिजनों को ऐसा सुराग मिला जिसने उनके होश उड़ा दिए। 12वें दिन सामान निकालते समय पिता को बहू का एक लेटर मिला, जिसमें उसने बॉस के साथ अपने संबंध का जिक्र करते हुए पति से माफी मांगी थी। पढ़ें, क्या लिखा था लेटर में...


- घटना तेजाजी नगर थाना क्षेत्र की लिंबोदी कॉलोनी की है। यहां रहने वाले गगन पिता शिवप्रसाद की 12 दिन पहले अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई थी।
- गगन कंप्यूटर इंजीनियर था। पिछले साल उसकी शादी भोपाल निवासी एक साफ्टवेयर इंजीनियर से हुई थी।
- गगन के माता-पिता विद्यानगर में रहते हैं। शादी के बाद गगन लिंबोदी स्थित अपने फ्लैट में पत्नी के साथ शिफ्ट हो गया था।
- गगन की मौत के बाद उसका पीएम भी करवाया गया था, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं आर्इ है।
- शुक्रवार को गगन का 12वां था। 12वें के दिन उसके पिता उसका सब सामान नदी में प्रवाहित करने के लिए निकाल रहे थे। इसी दौरान एक किताब से एक लेटर गिरा।
- यह लेटर गगन की पत्नी ने लिखा था। लेटर में उसने यह लिखा है कि शादी के पहले जिस कंपनी में मैं काम करती थी, वहां बॉस के साथ मेरे संबंध थे।
- मैं शादी के बाद भी अपने बॉस के संपर्क में थी। इसका पता चलने पर गगन ने मुझे मेरे मायके भेज दिया था। उन्होंने मेरे माता-पिता को सारी बात भी बता दी थी।
- इसके बाद मैंने सबसे माफी मांगते हुए बॉस से किसी प्रकार के संबंध नहीं रखने का वादा किया था। इसके बाद गगन मुझे वापस लेकर आया था।
- गगन के पास आने के बाद भी मैं बॉस को नहीं भूल पाई और लगातार संपर्क में रही।
- बहू का यह कबूलनामा पढ़कर पिता तत्काल छत्रीबाग थाने पहुंचे और पुलिस को लेटर देते हुए मौत के कारणों के जांच की मांग की ।

उल्टियां की थी गगन ने उस दिन
लेटर मिलने के बाद पुलिस जांच करने गगन के फ्लैट पर पहुंची। फ्लैट में फर्श पर उल्टी पड़ी होने से इस बात का शक हो रहा है कि कहीं गगन को किसी ने जहर दिया गया है या फिर उसने खुद ही पी लिया हो। वहीं परिजनों का आरोप है कि पत्नी और उसके बॉस ने मिलकर मौत के घाट उतारा है। पुलिस का कहना है कि जांच नए सिरे से की जाएगी। जरूरत पड़ने पर पत्नी के बॉस से भी पूछताछ की जाएगी।


EmoticonEmoticon

.......