गैजेट डेस्क। अगर आप नया आईफोन 7 खरीदने की सोच रहे हैं और आपके पास आधार कार्ड है तो ये आपके लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल अपने आईफोन 7 और 7 प्लस लॉन्च के साथ भारतीय मार्केट में डाउन पेमेंट स्कीम देने वाली है।
क्या है स्कीम-
इस स्कीम के तहत कंपनी 1700 रुपए की डाउन पेमेंट पर आपको नया आईफोन दे देगी। उसके बाद आपको इंस्टॉलमेंट्स में पैसे देने होंगे। बाकी के लिए इंस्टॉल्मेंट तय कर सकते हैं। बता दें की आईफोन की प्री बुकिंग 1000 रुपए में भी कराई जा सकती है।
क्या होगी कीमत-
भारतीय मार्केट में एप्पल आईफोन 7 और 7 प्लस 7 अक्टूबर को लॉन्च होने वाले हैं। नया जेट ब्लैक वेरिएंट 128GB और 256GB में आएगा और बाकी कलर में 32GB वेरिएंट भी शामिल होगा। फिलहाल सिर्फ 32GB आईफोन 7 की कीमत ही घोषित हुई है। ये फोन भारत में 60000 रुपए में मिलेगा।

EmoticonEmoticon