नहीं रही पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत प्लेयर, रोड एक्सीडेंट में हुई मौत


स्पोर्ट्स डेस्क.सबसे खूबसूरत और पाकिस्तान फुटबॉल टीम की बेस्ट प्लेयर मानी जाने वालीं 20 साल की शाहलैला बलोच की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। वे अपनी बहन के साथ कार से अपने घर लौट रही थीं, तभी उनकी कार बहक कर पोल से टकरा गई। कराची में हुए इस एक्सीडेंट में बलोच की मौके पर ही मौत हो गई। ऐसी थी बलोच की लाइफ...
- शाहलैला पाकिस्तान के क्वैता में 12 मार्च 1996 को जन्मी थीं। उन्होंने 7 साल की उम्र से ही फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था।
- वे पाकिस्तान की दो टीमें, बलोचिस्तान यूनाइटेड और पाकिस्तान वूमन्स टीम से खेलती थीं।
- बेहतरीन फुटबॉल गेम के साथ उनकी खूबसूरती का पूरा पाकिस्तान दीवाना रहा है।
- विदेशी जमीन पर हैट्रिक गोल करने वालीं वे पहली पाकिस्तानी प्लेयर थीं।
- उन्होंने 2014 के साउथ एशियन गेम्स में पाकिस्तान को रिप्रेसेंट किया था।
- शाहलैला ने हाल ही में मालदीव में सन क्लब ज्वाइन किया था, जहां वे प्रोफेशनल ट्रेनिंग ले रही थीं।


EmoticonEmoticon

.......