चंडीगढ़।फ्लिपकार्ट के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन-को फाउंडर सचिन शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ में कस्टमर्स से मिले और खुद ऑर्डर डिलिवर किए। इस दौरान उन्हें कुछ कस्टमर पहचान नहीं पाए। जब सचिन एक लड़की के यहां ऑर्डर डिलिवरी करने गए तो उसने यह कहकर जाने को कह दिया कि वह कॉलेज के लिए लेट हो रही है। फिर क्या हुआ जब लड़की को सच पता चला...
- मनीषा नाम की उस लड़की ने बताया कि मैंने अपनी मां के लिए फ्लिपकार्ट बिग बिलियन ऑफर के तहत ऑर्डर कर कुर्ती मंगवाई थी। सुबह जब मैं कॉलेज के लिए निकल रही थी तो बेल बजी और मैंने दरवाजा खोला।
- उसने बताया कि फ्लिपकार्ट के डिलिवरीमैन गेट पर खड़े थे। उनमें से कैप पहने एक जेंटलमैन टाइप व्यक्ति भी थे। उन्होंने फ्लिपकार्ट के बारे में कुछ पूछना चाहा तो मैंने कह दिया बाद में आना, मैं कॉलेज को लेट हो रही हूं। अगली बार बात करेंगे।
- मनीषा को जब बाद में भास्कर ने इस जेंटलमैन की फोटो दिखाई और बताया कि जिन्हें आप डिलीवरी बॉय समझ रही थीं। वह तो फ्लिपकार्ट के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और मालिक सचिन बंसल हैं.....। इस पर मनीषा ने कहा मुझे नहीं पता था कि वे कौन हैं।
- मनीषा ने बताया कि इतने बड़ी कंपनी का मालिक खुद डिलीवर करने आए और मैंने उनसे बात तक नहीं की। मनीषा एसडी कॉलेज में बीएसएसी की स्टूडेंट हैं।
ये सीईओ भी मिलते हैं कस्टमर्स से
- प्रोक्टर एंड गैम्बल (P&G) के सीईओ एजी लाफले लगातार अपने कस्टमर्स के घर जाकर उनकी घरेलू जरूरतों के बारे में जानते रहते थे। उसके बाद कंपनी की आर एंड डी टीम को वैसे ही उत्पाद तैयार करने के लिए कहते हैं।
- यूके की प्रमुख सुपरमार्केट चेन टेस्को के सीईओ टेरी लीहे भी सप्ताह में दो दिन स्टोर्स में रहकर ग्राहकों से बात करके उनकी जरूरतों को समझते हैं।
- यूके के वर्जिन ग्रुप के चेयरमैन रिचर्ड ब्रॉन्सन भी वर्जिन एयरलाइन्स में सफर करते हुए ट्रेवलर्स के अनुभव को एक्सपीरियंस करते रहते हैं। वे केबिन क्रू के साथ काम करने में भी झिझकते नहीं।

EmoticonEmoticon